केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को लेकर लौटा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद लेकर लौटा हेलीकॉप्टर का रोटर ब्लेड पटना हवाईअड्डे पर तार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन रविशंकर प्रसाद पूरी तरह से सुरक्षित हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शनिवार …
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद लेकर लौटा हेलीकॉप्टर का रोटर ब्लेड पटना हवाईअड्डे पर तार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन रविशंकर प्रसाद पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शनिवार को किए गए ट्वीट में कहा गया है कि रविशंकर प्रसाद को लेकर आ रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सही नहीं है। केंद्रीय मंत्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं, रविशंकर प्रसाद ने कहा, “मैं आज चुनाव प्रचार के लिए मधुबनी जिले के झंझारपुर गया था। पटना हवाईअड्डे पर मैं जब हेलीकॉप्टर से बाहर निकल चुका था तब उसका रोटर ब्लेड मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं।”
