सपा को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रीय सचिव रामहरि ने दिया त्याग पत्र, पार्टी पर लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मऊ/लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सपा को बड़ा झटका लगा है। मऊ के रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक तरफ जहां सपा पीडीए का नारा देती तो वहीं प्रदेश के चौहान वर्ग किसी को टिकट नहीं दिया जो बहुत ही कष्टदायक है। जिससे चौहान समाज मर्माहत है।   

Image

इसके साथ ही  उन्होंने त्याग पत्र में लिखा है कि पार्टी की लगत नीतियों और लगातार हो रहे गलत निर्णयों से क्षुब्द होकर मैं समाजवादी पार्टी की   प्राथमिक व सक्रिय सदस्यता व समाजवादी बुलेटिन के आजीवन सदस्यता से त्याग पत्र देता हूं।   

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: राजा भइया की दरियादिली या सपा से नजदीकी!, सपा प्रत्याशी के पिता के खिलाफ दर्ज कराये मुकदमे को वापस लेंगे कुंडा विधायक

संबंधित समाचार