संदिग्ध परिस्थितियों में जलती मिली महिला की मौत, गुत्थी सुलझाने में जुटी रायबरेली पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमावां/ रायबरेली, अमृत विचार। मिल एरिया थाना क्षेत्र में नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर मोहल्ले के बीच खाली प्लाट में एक महिला के जलने की खबर से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी महिला की शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने मोहल्ले के लोगों को झकझोर कर रख दिया। वहीं पुलिस अब मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

मिल एरिया थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में गुरूवार दोपहर खाली पड़े प्लाट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला उम्र लगभग 45 वर्ष आग से लिपटी हुई दिखाई दी। महिला के कपड़ों से उठ रही आग की लपटें व महिला की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। दिनदहाड़े हुए इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी महिला का सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। 

वहीं घटना को लेकर मोहल्ले में अनगिनत सवाल लोगों की जबान पर है। जिनके जवाब तलाशने पुलिस ने शुरू कर दिए हैं और महिला की मौत आत्महत्या है या फिर उसे जलाकर मारा गया है। इसके खुलासे के लिए पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने पूछताछ में महिला की पहचान से इनकार किया है। महिला की शिनाख्त का प्रयास जारी है। शिनाख्त होते ही घटना के रहस्य से भी पर्दा उठ जाएगा। छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें -जौनपुर: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

संबंधित समाचार