'आत्महत्या कर रही हूं'...लिखा और कर‌ लिया Suicide, पुलिस को शव के पास मिला...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। कमरे के अंदर से बरामद किए गए शव के पास पड़े मिले बिंदी का पैकेट,जिस पर लिखा हुआ था '...आत्महत्या कर रहीं हूं..शिवानी',मामला टड़ियावां के बर्रा सराय का है। फिलहाल इस बारे में मायके वाले कुछ नहीं बोल रहें है,उनका कहना है कि जो भी कहेंगें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहेंगें। पुलिस जांच में जुटी है।

बताया गया है कि करीब 11 महीनें पहले बर्रा सराय निवासी विकास सिंह की शादी सीतापुर ज़िले के परसेहरा थाना मितौली निवासी पृथ्वी पाल सिंह की 20 वर्षीय पुत्री शिवानी उर्फ गरिमा सिंह के साथ हुई थी। गुरुवार को शिवानी उर्फ गरिमा का शव उसके कमरें के अंदर देखा गया,उसके ससुराल वाले 'नेचुरल डेथ' होना बता रहे थे,लेकिन वहां पहुंची पुलिस ने शव के पास से बिंदी का एक पैकेट पड़ा देखा,जिस पर लिखा था '..आत्महत्या कर रहीं हूं...' इसके बाद से शिवानी उर्फ गरिमा सिंह की मौत एक अनसुलझी पहेली बनती नज़र आ रही है। लोगों का कहना है कि अगर 'नेचुरल डेथ' की बात मानी जाए तो फिर बिंदी के पैकेट पर जो लिखा गया,उसका क्या मतलब है ? फिलहाल पुलिस हर एक पहलू से जांच कर रही है। उसके मायके वालों का कहना है कि जो भी कहना होगा,वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जाएगा। इसे ले कर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है।

ये भी पढ़ें -Hardoi news: भतीजों से परेशान चाचा ने की आत्महत्या!... माचिस के टुकड़े पर लिखी वजह

संबंधित समाचार