बरेली: सुबह 3 बजे नंबर लगाओ, तभी मिलेगा स्पाइनल इंजरी सेंटर में इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: पीलीभीत बाईपास स्थित यूपी स्पाइनल इंजरी सेंटर पर इलाज के लिए मरीजों के तीमारदारों को सुबह 3 बजे मुख्य गेट पर रजिस्टर पर नंबर लगाना पड़ता है, तब उनका 10 बजे के बाद नंबर आता है। ऐसी शिकायतें लगातार आला अफसरों तक पहुंच रही हैं। शुक्रवार को सेंटर की निदेशक एवं जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा सेंटर का निरीक्षण कर सकती हैं।

वर्ष 2004 में इस सेंटर की स्थापना हुई थी। लोगों में उम्मीद जगी कि यहां कम खर्च में स्पाइनल और आर्थो संबंधी बीमारियों का बेहतर इलाज मिलेगा लेकिन अफसरों की अनदेखी के चलते 20 साल से यहां चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ आदि पदों पर स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती नहीं हो सकी है।

यहां सेवानिवृत्त चिकित्सक मामूली फीस पर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सेंटर पर रोजाना 70 से 80 मरीज आते हैं। इन मरीजों को देखने की जिम्मेदारी एक सेवानिवृत्त चिकित्सक पर है। रोजाना 30 मरीज ही देखते हैं। डॉक्टर के किसी कारण वश अवकाश पर जाने मरीजों का इलाज प्रभावित होता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: विवाहिता की पथरी के बहाने निकलवा दी किडनी, पति समेत छह लोगों पर FIR

संबंधित समाचार