Video: न रिटायर हुआ हूँ, न बूढा हुआ हूँ, अब मैं छुट्टा सांड़ हूँ, बृजभूषण सिंह ने सांड़ से की खुद की तुलना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक चुनावी मंच पर खुद की तुलना छुट्टा सांड़ से कर डाली है‌। सांसद ने एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं न रिटायर हुआ हूँ, न बूढा हुआ हूँ। अब मैं छुट्टा सांड़ हूँ। अब जनता के लिए किसी से भी भिड़ सकता हूं। सांसद के इस बयान को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। 

कैसरगंज बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह लोकसभा प्रत्याशी व अपने बेटे करन भूषण के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भरे मंच से सांसद ने स्थानीय भाषा में कहा कि का करिहये हमार, का करिहये, लडे़ जितिहैं न, और हमसे ज्यादा मनइयों कोही के पास नाही हैं। जरूरत पड़ेगी तो आपके लिए लड़ाई लड़ूंगा। इन सारी समस्याओं को देख रहा हूं, तो हम चुप बैठने वाले नहीं है, आपको डबल सांसद मिलेगा - डबल सांसद।

सांसद ने कहा कि वचन देता हूँ कि न तो बूढा हुआ हूँ, न रिटायर हुआ हूँ, न बूढा हुआ हूँ, न रिटायर हुआ हूँ‌। अब तो मैं छुट्टा सांड हो गया हूँ, अब तो आपके लिए किसी से भी भिड़ सकता हूँ। पहले जितना आपके बीच में रहता था, उससे दूना आपके बीच में रहूंगा। आपके सुख दुख में शामिल होऊंगा और दूनी ताकत के साथ काम करूंगा।

मौजूदा सांसद बृजभूषण को इस बार नहीं मिला है टिकट

अमृत विचार: कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण सिंह लगातार तीन बार से सांसद हैं। इसके पहले वह गोंडा और बलरामपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। लेकिन इस बार बीजेपी उन्हें टिकट नहीं दिया है। बृजभूषण के स्थान पर भाजपा ने उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। बृजभूषण ने बेटे की चुनावी कमान संभाल रखी है और प्रतिदिन धुआंधार जनसभा कर करन भूषण को जिताने की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-केशव मौर्य ने किया विपक्ष पर प्रहार, कहा- राहुल गांधी रायबरेली में भारी अंतर से हार रहे हैं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव