हरदोई: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मल्लावां (हरदोई )। कस्बे के छोटे चौराहे पर एक गेस्ट हॉउस के सामने एक व्यक्ति को डंपर ने टक्कर मार दी जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गईं। पुलिस सिनाख्त में जुटी हुई लेकिन समाचार लिखे जाने तक पहचान न हो सकी। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे छोटे चौराहे सेलेब्रशन गेस्ट हॉउस के सामने तेज रफ्तार से जा रहे डंपर ने एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चहरे ही सिर्फ देखने लायक था। 

घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी में रखावा, पुलिस उसकी सिनाख्त में जुटी है। लेकिन अभी उसकी पहचान न हो सकी। वहीं मौका पाकर चालक डंपर लेकर भाग निकला।  आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि ये व्यक्ति छोटे चौराहे पास काफ़ी देर से टहल रहा था। तभी अचानक हादसे की तेज आवाज सुनाई दी। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि ग्रुप में फोटो भेजकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी पहुंचे पीएम मोदी, अखिलेश पर कसा तंज, कहा- समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया...बस आंसू नहीं निकले

संबंधित समाचार