Etawah: इटावा सफारी में शेरनी ने चार मृत शावकों को दिया जन्म...डॉक्टर बोले- प्रीमेच्योर डिलीवरी के कारण हुई मौत
इटावा सफारी में शेरनी ने चार मृत शावकों को दिया जन्म
इटावा, अमृत विचार। लायन सफारी में शेरनी रूपा ने चार मृत शावकों को जन्म दिया है। जिससे खलबली मची है। डॉक्टरों तथा विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रीमेच्योर डिलीवरी के कारण ऐसा हुआ है।
सफारी में शेरनी रूपा गर्भवती थी और डॉक्टर के हिसाब से उसे 5 जून को शावकों को जन्म देना था लेकिन बीती रात ही शेरनी रूप ने एक-एक करके कर मृत शावकों को जन्म दिया। यह प्रीमेच्योर डिलीवरी के कारण हुआ माना जा रहा है।
सफारी के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल पटेल ने बताया कि शेरनी रूपा की भली भांति देखरेख की जा रही थी वह गर्भवती थी और 5 जून को उसे शावकों को जन्म देना था लेकिन निर्धारित समय से पहले ही शेरनी रूपा ने चार मृत शावको को जन्म दिया।
डॉक्टरों ने इसका कारण प्रीमेच्योर डिलीवरी बताया है हालांकि गर्भवती शेरनी की देखरेख के लिए सफारी प्रशासन ने पूरे उपाय किए थे और इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टर को भी बुलाया गया थ।
इस मामले में पहले से भी सफाई में आते रही डॉक्टर आरके सिंह को भी विशेष रूप से 2 महीने के लिए इटावा सफारी भेजा गया था, लेकिन अचानक समय से पहले ही रूपा ने चारमृत शावकों को जन्म दिया और डॉक्टर भी कुछ नहीं कर पाए। सफारी में अभी जुलाई और अगस्त के महीने में ही एक-एक करके 7 शावकों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें- Unnao Weather News: 41 डिग्री तापमान में आसमान से बरस रही आग...मौसम वैज्ञानिक की सलाह- जरूरी काम पर ही घर से निकले
