Kanpur: नशेबाज युवक ने छेड़छाड़ कर युवती को सड़क पर गिराया...राहगीरों के आने पर आरोपी फरार, वारदात CCTV में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नशेबाज युवक ने छेड़छाड़ कर युवती को सड़क पर गिराया

कानपुर, अमृत विचार। शहर के थानाक्षेत्रों में महिलाओं और युवतियां का सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं दिख रहा है। सुरक्षा का दंभ भरने वाली कमिश्नरेट पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने से बच रही है। हर बार घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटती है। ताजा मामला रावतपुर थानाक्षेत्र का है।

रावतपुर के एम ब्लॉक निवासी महिला के अनुसार 14 मई की रात आठ बजे वह सब्जी लेकर घर लौट रही थी। तभी शराब ठेके से कुछ दूर नशे में धुत अज्ञात युवक उन्हें पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर नशे में धुत युवक ने मारपीट करते हुए उन्हें जमीन पर गिरा दिया। 

शोर सुनकर दौड़े राहगीरों को अपनी ओर आता देख युवक भाग निकला। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस संबंध में रावतपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया के तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: कम अंक लाने पर शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से की पिटाई...मुंह से खून निकलता देख परिजन हुए आक्रोशित, स्कूल में किया हंगामा

संबंधित समाचार