लखीमपुर खीरी में चार लोगों पर FIR, मतदान के दिन पूर्व प्रधान पर हुआ था जानलेवा हमला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना नीमगांव क्षेत्र में मतदान के दिन वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर निकले पूर्व प्रधान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने गांव के ही पूर्व प्रधान और उनके चार बेटों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत कई धाराअों में रिपोर्ट दर्ज की है। 

बता दें की थाना नीमगांव के गांव नगरा निवासी पूर्व प्रधान राजकुमार उर्फ राजू जायसवाल और गांव के ही पूर्व प्रधान त्रिभुवन उर्फ बंटी के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। 13 मई की दोपहर राजकुमार वोट डालने गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा गए थे। जैसे वह पोलिंग बूथ से वोट डालकर घर जाने के लिए निकले। 

पहले से स्कूल के बगल में ही घात लगाए बैठे पूर्व पूर्व प्रधान त्रिभुवन उर्फ बंटू, उनके बेटे रोहित, मोहित, सौरव, गौरव ने उन पर लाठी-डंडों और धारधार हथियार से हमला बोल दिया। इससे राजकुमार उर्फ राजू जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह से पोलिंग बूथ में जाकर अपनी जान बचाई थी। घायल पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है। 

घायल पूर्व प्रधान के भाई विजय कुमार जायसवाल की तहरीर पर थाना नीमगांव पुलिस ने पांचवे दिन पांचों आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष श्रद्धा सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कगर जल्द ही चालान भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार