शाहजहांपुर: शादी समारोह में 8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

शाहजहांपुर, अमृत विचार: दस दिन पूर्व एक शादी समारोह के दौरान आठ साल के मासूम के साथ कुकर्म के मामले में रोजा पुलिस ने ट्विटर पर वायरल खबर को गंभीरता से लेकर तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को अटसलिया ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रोजा थाने के एसएसआई जुगुल किशोर पाल ने बताया था कि सात मई को क्षेत्र के गांव में शादी समारोह के दौरान एक आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने की खबर ट्विटर पर वायरल हुई थी। खबर की सत्यता की जांच पड़ताल शुरू की गई तो घटना में शनि पुत्र सर्वेश, निहाल पुत्र महताब व सुमित पुत्र छेदालाल निवासी दुबे वाल्मीकि बस्ती गोदाम, बीसलपुर पीलीभीत का नाम प्रकाश में आया था।

बाद में पुलिस ने पीड़ित बच्चे के परिजनों से घटना की जानकारी ली तो बच्चे के परिजनों ने बताया था कि उनका समझौता हो गया है। परिजनों का कहना है कि अगर उनके बच्चे के साथ कोई घिनौनी हरकत होती तो वे रिपोर्ट जरूर दर्ज करवाते। पुलिस ने शनि, निहाल व सुमित के विरुद्ध कथित कुकर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 

शुक्रवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि मासूम के साथ कुकर्म करने वाले तीनों आरोपी अटसलिया ओवरब्रिज के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पिता और भाई ने मिलकर की थी युवती की हत्या, गहन पूछताछ में मामले का हुआ खुलासा

संबंधित समाचार