प्रयागराज: हाइवे पर चलती पिकप वैन में लगी आग, जान बचाकर भागे सवार
प्रयागराज, अमृत विचार। शहर के डांडो चौराहे पर शुक्रवार को अफरातफरी मच गई, दरअसल हाईवे पर अचानक एक पिकअप वैन में आग लग गई। पिकअप में ड्राइवर समेत दो लोग बैठे थे। दोनों गाड़ी छोड़ कर भागे। धू-धू कर पिकअप जलने लगी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, आग बढ़ती गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया पाया। लेकिन पिकअप पूरी तरह से जल चुकी थी। घटना के बाद हाईवे पर भीड़ लगी रही।
शुक्रवार को डांडो हाईवे पर एक पिकअप वैन में ड्राइवर समेत दो अन्य लोग कहानीजा रहे थेइस दौरान अचानक पिकअप वैन में आग लग गई। ड्राइवर और दो अन्य ने किसी तरह गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना फायर ब्रिगेड को मिली तो मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक पूरी पिकअप वैन जलकर खाक हो गई थी। ड्राइवर शैलेश ने बताया कि गर्मी के चलते पिकअप में आग लगी है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण दिल्ली की देन :स्वतंत्रदेव सिंह
