CM स्टालिन ने सिब्बल को बार एसोसिशएन का अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कही ये बात...
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल को उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।
स्टालिन ने न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए सिब्बल के नेतृत्व में विश्वास जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ''वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल को उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रुप में चुने जाने पर बधाई।''
उन्होंने कहा सिब्बल की जीत यह सुनिश्चित करती है कि बार की स्वतंत्रता एवं हमारे संवैधानिक मूल्य सुरक्षित हाथों में है। स्टालिन ने कहा "हमें न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए सिब्बल के नेतृत्व पर भरोसा है, जिन्हें भारत के लोग गहराई से महत्व देते हैं।
ये भी पढे़ं-हरियाणा: नूंह में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने से आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे
