Unnao: आबकारी विभाग में तैनात सिपाही ने खाया जहर, मौत...पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत पुरवा क्षेत्र आबकारी विभाग में तैनात सिपाही ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गयी। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

पुरवा क्षेत्र में आबकारी विभाग में तैनात सिपाही अशोक कुमार ने 2 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये भर्ती कराया, जहां अशोक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। 

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। विभाग के अधिकारी घटना के बारे में कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: शादी का दबाव बनाने पर सिपाही ने साथी के साथ मिलकर की थी नर्स की हत्या...पुलिस ने किया ऐसे खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार