अयोध्या: भाकपा प्रत्याशी अरविंद सेन ने भी निकाला रोड शो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लोकसभा प्रत्याशी अरविंद सेन यादव के समर्थन में लोकसभा क्षेत्र में लगभग 80 किमी जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। प्रत्याशी के गांव भिटारी हरिग्टनगंज से निकल कर कुमार गंज, अमानीगंज, मिल्कीपुर होते हुए देवकाली, रीडगंज,चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइंस, सहादतगंज से शहीद भवन नाका में समाप्त हुआ।

पार्टी नेता सूर्य कांत पाण्डेय ने बताया कि एतिहासिक जुलूस में कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह का प्रदर्शन किया। जुलूस में मित्र सेन यादव अमर रहे के नारे लगे।  देवकाली पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने लोकसभा प्रत्याशी का  स्वागत किया। जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी, सहायक सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह, रामजी राम यादव, बद्रीनाथ, उदयचंद यादव, अमर यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-देश में 400 नहीं बल्कि 143 सीटें ही जीत रही भाजपा, बलरामपुर में अखिलेश यादव

संबंधित समाचार