Kanpur: मंजू श्री टाकीज में चल रहे निर्माण कार्य की भरभराकर गिरी दीवार...हादसे के बाद मची चीख-पुकार, चार मजदूर दबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल

कानपुर, अमृत विचार। कलक्टरगंज थानाक्षेत्र में स्थित घंटाघर मंजू श्री टाकीज में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूर शनिवार को काम कर रहे थे। तभी अचानक भरभराकर दीवार गिर गई। इसमें चार मजदूर दबकर घायल हो गए। आनन-फानन में घायल मजदूरों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भिजवाया गया।

जानकारी के मुताबिक घंटाघर स्थित मंजूश्री टाकीज को तोड़कर कर निर्माण कार्य चल रहा है। मंजूश्री टाकीज के स्थान को चारों तरफ से बंद कर जेसीबी से गहरा बेसमेंट खुदाई का काम चल रहा है। शनिवार दोपहर को अचानक दीवार ढह गई। इसमें काम कर रहे मजदूर परशुराम, छेदी लाल, शिवांशी व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा डाॅक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। 

वही घंटाघर चौराहे के पास वर्षों से टाकीज का संचालन किया जा रहा है। काफी दिनो से टाकीज बंद चल रही थी। सूत्रों की माने तो टाकीज को तोड़कर कांप्लेक्स बनने का काम चल रहा था।

ये भी पढ़ें- Kanpur: कमरे में पड़ा मिला युवक का शव...परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शराब की बोतल और प्रतिबंध इंजेक्शन मिले

संबंधित समाचार