लखीमपुर खीरी: उचौलिया में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पुलिस से बेखौफ चोरों ने थाना उचौलिया के दो गांवों में धावा बोल दिया। एक ही रात दोनों गांवों के दो घरों से नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

गांव नगरा गांव निवासी राजाराम मौर्या ने बताया कि वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। रात किसी समय चोर घर में घुस आए और कमरों में रखे बक्से आदि का ताला तोड़ दिया। चोर नगदी-जेवर समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे। तब घटना की जानकारी हुई। उधर चोरों ने इसी थाने के गांव मठ निवासी रहीस के घर पर धावा बोला। यहां से चोर करीब तीन लाख रुपये के जेवर और हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: परामर्श केंद्र में 15 जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी, काउंसलरों ने निपटाया विवाद 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता