लखीमपुर-खीरी: बाराती अधिक आने पर भिड़े वर-वधू पक्ष, ग्रामीणों ने बारातियों को पीटा...मची भगदड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस, ढखेरवा चौकी इंचार्ज ने कराया समझौता

demo image

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना पढुआ क्षेत्र में बाराती अधिक आने को लेकर वर-वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान वर पक्ष ने वधू पक्ष की पिटाई कर दी। इससे भड़के ग्रामीणों ने बारातियों को जमकर पीटा। इससे उनमें भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

गांव लखाही निवासी रफीक अहमद ने अपने एक पुत्री की शादी कस्बा सिंगाही और दूसरी पुत्री की शादी बहराइच जिले के थाना खैरी घाट के गांव बरुही टपरी से तय थी। शनिवार को दोनों बहनों की बारात गांव आई थी।

रफीक ने बताया कि उसने लड़के पक्षों से 60-60 बाराती लाने को कहा था। सिंगाही से जो बारात आई उसमें निर्धारित बारातियों से भी संख्या कम थी। इसलिए उनका स्वागत सत्कार के बाद निकाह करने के बाद दान दहेज देकर विदाई कर दी गई। बरुही टपरी गांव से आई बारात में निर्धारित बारातियों से दो गुना से भी अधिक बराती थे। वधू के लिए डाली में सामान भी काफी कम लाया गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 

बाराती पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। यह देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बारातियों को घेर कर उन्हें दौड़ा दौड़ा कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस व चौकी इंचार्ज गौरव सिंह मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह शांत कर दोनों पक्षों को शांत कराया। 

देर रात समझौता कराकर निकाह करवाया और बारातियों को विदा करवा दिया। चौकी इंचार्ज गौरव सिंह ने बताया वह मौके पर गए थे। बारात में संख्या अधिक होने के चलते विवाद हुआ था। फिलहाल दोनों पक्षों को की सहमति से निकाह हो गया है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: बाघ ने हमलाकर चारा काटने गए युवक को किया घायल, हालत गंभीर

 

 

 

 

संबंधित समाचार