Auraiya Fire: तालाब में सूखी झाड़ी में लगी आग...दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में तालाब में सूखी झाड़ी में लगी आग ने लिया विकराल रूप

औरैया, अमृत विचार। अछल्दा स्टेशन के नजदीक बने तालाब में पानी न होने के चलते उसमे झाड़ी जमा हो जाने से दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तालाब में सूखी झाड़ होने से आग धीरे धीरे बढ़ती चली गई और तालाब किनारे पड़े कूड़े में जा लगी जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

आग की जानकारी होते ही नगर पंचायत कर्मियों ने टैंकर के पानी से बुझाने का प्रयास किया लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचते ही कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। रेलवे स्टेशन नजदीक एक बड़ा तालाब है जिसमें पानी न होने के चलते झाड़ हो गई है। रविवार दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से तालाब किनारे आग लग गई। 

तेज धूप एवं गर्मी अधिक होने के चलते आग धीरे धीरे किनारे घास फूंस को जलाते हुए तालाब किनारे पड़े कूड़े में जा लगी। जिससे जहरीला धुंआ उठने लगा जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी होते ही नगर पंचायत के टैंकर से बाल्टियों से नगर पंचायत कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी तेज लगी थी कि सभी प्रयास नाकाम रहे।

सूचना फायर बिग्रेड कर्मियों को दी गई मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ रिंटू दुबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Auraiya Crime: संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला युवक का शव...पास में कीटनाशक के पाउच और खून पड़ा मिला

संबंधित समाचार