Kanpur: जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, ट्यूबवेल की रखवाली करते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर क्षेत्र के गांव देवीपुरवा का मजरा ललकी पुरवा में बीती रात एक युवक ट्यूबवेल की रखवाली करने गया था, जहां उसे जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन आनन फानन में युवक को सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घाटमपुर के थाना रेवना क्षेत्र के गांव देवी पुरवा मजरा ललकी पुरवा निवासी मोनू यादव पुत्र दशरथ यादव उम्र 20 वर्ष जो बीती रात अपने निजी ट्यूबवेल की रखवाली कर ने गया था। इसी दौरान चारपाई पर लेटते समय जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन फानन में घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन कोई कानूनी कार्रवाई न चाहते हुए आनन फानन में अंतिम संस्कार के लिए ले जाना चाहते थे। परिजनों की जानकारी के मुताबिक मृतक मोनू यादव ट्यूब बेल पर लेटने पहली बार गया था।

यह भी पढ़ें- Kanpur: एनआरआई सिटी में बिजली समस्या पर धरना-प्रदर्शन, लोगों ने स्काई बंगले का काम रुकवाया, बिल्डर पर लगा गबन का आरोप

संबंधित समाचार