आज का राशिफल। 20 मई, 2024

आज का राशिफल। 20 मई, 2024

मेष

आज घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। शाम के समय आप किसी उत्सव में जा सकते हैं। इस समय सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।

वृष

आज स्वास्थ्य काफी अच्छा और संतुलित रहेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिंत होंगे। जॉब में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपके मन में छाया हुआ अज्ञात भय आज दूर हो सकता है।

मिथुन

आज बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें।

कर्क

आज यह धैर्य रखने का समय है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के दूसरे प्रहर तक कर लेना लाभकारी होगा। अधिकारियों के साथ आपको अच्छे संबंध रखने चाहिए। परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने का प्रयास करें।

सिंह

आज विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। ऑनलाइन व्यापार से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। मित्रों के साथ किसी गंभीर चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या

आज व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसलिए थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। दिन की शुरुआत में आप अपने आप को काफी व्यस्त देख सकते हैं।

तुला

आज दिन की शुरुआत में आप अपने आपको काफी व्यस्त देख सकते हैं। शत्रुओं की गतिविधियों को हल्के में लेने की भूल बिल्कुल न करें। अनावश्यक कार्यों में आपको उलझना भी पड़ सकता है,किंतु आपकी योग्यता की लोग प्रशंसा भी करेंगे।

वृश्चिक

आज प्रणय संबंधों में कुछ अनबन देखने को मिल सकती है। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। निर्माण कार्यों को लेकर आपको लोगों की मदद लेनी पड़ सकती है। गलत कार्यों की तरफ आपका रुझान हो सकता है।

धनु

आज रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा नाम मिल सकता है। प्रेम संबंध काफी मधुर रहेंगे। कारोबार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। बड़े भाई-बहनों को लेकर प्रसन्नता रहेगी। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ होगा। 

मकर

आज महत्वपूर्ण बैठकों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। आप भविष्य को लेकर निवेश की योजना बना सकते हैं। आलोचकों की बातों को ज्यादा महत्व न दें। सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।

कुंभ

आज धन हानि होने के योग बन रहे हैं। पड़ोसियों से आपका झगड़ा हो सकता है। आपके सभी काम रुक-रुक कर ही होंगे। ऑनलाइन कोई भी गतिविधि के दौरान सावधान रहें। अजनबी लोगों से ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं।

मीन

आज भोजन और बाकी दिनचर्या अनुशासित रखें। अनावश्यक विचारों के कारण आप अच्छे लोगों से दूर हो सकते हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने अपमान का भय रहेगा। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है।