अयोध्या: शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा मतदान, जिलाधिकारी अयोध्या ने डाला वोट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं, इसी क्रम में जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने जीजीआईसी स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है, इस बीच 10 ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी पाई गई जिसको रिस्पांस टीम भेज कर तत्काल ठीक कर दिया गया। इसके अतिरिक्त जिले में मतदाताओं की सुविधा के लिए गर्मी को देखते हुए तरह-तरह की अन्य सुविधाएं भी प्रदान की गई है।

14 - 2024-05-20T102524.245

पहली बार वोट देकर महसूस हो रहा गर्व 
पहली बार मतदान करने पहुंची साक्षी ने कहा कि हमें लोकतंत्र का हिस्सा बनने को लेकर गर्व महसूस हो रहा है। मुद्दे को लेकर किए गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हम ऐसी सरकार चाहते हैं,जो सब का विकास करें, युवाओं के लिए और बुजुर्गों के लिए सबके विकास का कार्य करें। उन्होंने बेरोजगारों के लिए रोजगार की अपेक्षा करते हुए कहा कि अयोध्या तेज गति से विकसित हुई है यह अपने आप में एक बड़ा मुद्दा है।

ये भी पढ़ें -राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित होंगी सीतापुर की शिक्षिका, जिले का बढ़ाया मान

संबंधित समाचार