Loksabha election voting: उत्तर प्रदेश में 14 लोकसभा सीट पर एक बजे तक 39 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीट पर सोमवार को दोपहर एक बजे तक 39.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत प्रदेश की 14 लोकसभा सीट के लिए और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे। पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं स्मृति ईरानी समेत जहां पांच केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर हैं। 

निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर एक बजे तक अमेठी में 38.21 प्रतिशत, बांदा में 40.20 प्रतिशत, बाराबंकी में 44.77 प्रतिशत, फैजाबाद में 40.77 प्रतिशत, फतेहपुर में 39.85 प्रतिशत, गोंडा में 36.67 प्रतिशत, हमीरपुर में 40.71 प्रतिशत, जालौन में 39.50 प्रतिशत, झांसी में 43.61 प्रतिशत, कैसरगंज में 38.50 प्रतिशत, कौशांबी में 36.25 प्रतिशत, लखनऊ में 33.50 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 41.43 प्रतिशत और रायबरेली में 39.69 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 34.03 प्रतिशत वोट पड़े।

ये भी पढ़ें -Live UP Lok Sabha Elections 2024: प्रतापगढ़ में राजा भैया ने किया मतदान, संजय दत्त बोले- सब लोग वोट जरूर करें...

संबंधित समाचार