पश्चिम बंगाल: तेल टैंकर ने पांच लोगों को रौंदा, चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खड़गपुर। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर ग्रामीण इलाके में लक्ष्मणपुर के पास रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर एक डिवाइडर पर सड़क पार करने के लिए इंतजार कर रहे पांच लोगों को एक तेल टैंकर ने रौंद दिया। जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस …

खड़गपुर। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर ग्रामीण इलाके में लक्ष्मणपुर के पास रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर एक डिवाइडर पर सड़क पार करने के लिए इंतजार कर रहे पांच लोगों को एक तेल टैंकर ने रौंद दिया। जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी जबकि एक अन्य ने मिदनापुर अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी पीड़ित सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़े थे लेकिन तेल टैंकर सड़क के ऊपर डिवाइडर पर चढ़ गया और जबतक आस-पास के लोग वाहन को रोकते तब तक वह पांचों लोगों को कुचल चुका था। स्थानीय लाेगों ने इस घटना के विरोध में दो घंटे तक राजमार्ग को जाम रखा। लोगों ने आरोप लगाया कि यातायात पुलिस की लापरवाही के कारण ऐसी घटनायें होती हैं। घटना के बाद जब उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर जाम हटायी गयी।

संबंधित समाचार