रुद्रपुर: राइस मिल में लाइन में खड़े युवकों पर कातिलाना हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा चौकी इलाके में राइस मिल परिसर में लाइन में खड़े दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां युवकों के सिर पर कई टांके आए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम करतारपुर कौशल गंज निवासी इंदर पाल ने बताया कि वह आवास विकास निवासी साथी सौरभ कुमार के साथ ट्रक संख्या यूके-06 सीए-4124 को लेकर भदईपुरा स्थित राइस मिल आया था। जहां ट्रक को लाइन में खड़ा करने के दौरान अचानक फ्रेंड्स कॉलोनी के व्यक्ति से विवाद हो गया।

आरोप था कि मामूली कहासुनी के बाद अचानक आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया और लोहे की राड से दोनों के सिर पर कई जानलेवा प्रहार किया। सिर फटने के कारण लहूलुहान होकर दोनों युवक जमीन पर गिर गए और हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों के सिर पर कई टांके आए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार