अयोध्या: कौशलपुरी के चार युवक सरयू में डूबे, एक लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सरयू नदी का जलस्तर भले ही घट गया हो, लेकिन आए दिन डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंगलवार की सुबह 7.30 बजे नदी में स्नान करने गए चार युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जल पुलिस ने युवकों को बचाने की कोशिश की, जिसमें तीन युवक आकाश सिंह पुत्र राम सिंह, एस श्रीवास्तव पुत्र शिव प्रकाश श्रीवास्तव और राहुल पुत्र उत्तम चंद्र को बचा लिया गया, जबकि प्रिंस साहनी (19) पुत्र महेंद्र साहनी निवासी कौशलपुरी को बाहर नहीं निकाल पाए।
 
जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। जानकारी मिलते ही परिजन भी सरयू घाट पर पहुंच गए। जल पुलिसकर्मी नित्यानंद ने बताया सुबह जल पुलिस गस्त कर रही थी कि अचानक गुहार मची। तीन युवक को बाहर निकाल लिया। इसके बाद पता चला कि अभी एक युवक लापता है। बताया कि अक्सर युवक बैरियर को फांद कर गहरे पानी में चले जाते हैं। पिता महेंद्र साहनी बताते हैं कि प्रिंस अपने मित्रों के साथ घर से बिना बताए आया था।

ये भी पढ़ें -अमेठी में पुलिस ने सीज की ब्लाक प्रमुख की गाड़ी, SHO पर लगे गंभीर आरोप

संबंधित समाचार