कासगंज: नाले पर किया जा रहा था अतिक्रमण, प्रशासन का चला बुलडोजर
कासगंज। शहर के सरकूलर रोड़ स्थित नाले पर अवैध रुप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। अतिक्रमण कारी हावी थे, जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सख्त हो गया। अतिक्रमण कारियों पर शिकंजा कस दिया। अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। साथ ही कड़ी चेतावनी दी है।
एसडीएम संजीव कुमार को जानकारी मिली थी कि सरकूलर रोड़ स्थित बिलराम गेट क्षेत्र में नाले के ऊपर अवैध रुप से निर्माण हो रहा है। उस पर एसडीएम ने नगर पालिका और पुलिस की टीम को बुलाया।
अतिक्रमण हटवाने पहुंच गए।जेसीबी लेकर पहुंचे प्रशासन ने अवैध रुप से कराए जा रहे निर्माण को ढहा दिया। जानकारी करने पर एसडीएम को पता चला कि संजीव कुमार नाम का व्यक्ति अतिक्रमण कर रहा था।
बुलडोजर चलते ही वहां खलबली मच गई। अतिक्रमण कारी मौके पर नहीं आया।बुलडोजर से पूरा अतिक्रमण ढहा दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई, यदि किसी ने नाले पर किया या प्रतिबंधित स्थान पर अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएंगी और एफआईआर भी दर्ज कराई जाएंगी।
