Bareilly News: रोडवेज बस में तोड़फोड़ करने वाले चालक पर होगी कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बदायूं के बिसौली में बरेली डिपो की बस में तोड़फोड़ करने वाले चालक पर कार्रवाई की जाएगी। सवारियों की जान जोखिम में डालने पर चालक के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।

बिसौली बस अड्डे पर सवारियां बैठाने को लेकर सोमवार को दो बसों के चालकों में विवाद हो गया था। इसके बाद बरेली डिपो की बस पर पत्थर फेंके गए थे और बस चालक के साथ मारपीट भी गई थी। आरोप था कि दूसरी बस के चालक अवधेश और उसके परिजनों ने आसिफ को बस से बाहर खींचने की कोशिश की थी और बस पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की थी। 

बस के शीशे टूटने पर बस के अंदर बैठी सवारियां भी घायल होने से बाल बाल बच गई थीं। बरेली डिपो के एआरएम संजीव कुमार श्रीवास्तव ने मारपीट और बस में तोड़फोड़ करके सवारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर आरोपी बस चालक की जांच शुरू करा दी है। एआरएम ने बताया कि जांच पूरी होने पर अगर बस चालक का दोष पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: पिता के लगाए पेड़ों को बेटे ने बेचा, विरोध पर जमकर पीटा...रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार