बाराबंकी: पीएम की जनसभा पर खर्च रकम के बाद भी तनुज से पीछे रहीं राजरानी
गठबंधन प्रत्याशी ने सबसे अधिक 49.67 लाख तो भाजपा प्रत्याशी ने खर्च किये 46.31 लाख
बाराबंकी, अमृत विचार। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी को चुनाव प्रचार में अधिकतम 95 लाख रुपये तक धनराशि खर्च करनी सीमा तय की थी। इसका ध्यान रखते हुए 18 मई को अंतिम निर्धारित तिथि में प्रत्याशियों द्वारा दिए गए चुनावी खर्च के ब्योरे में भाजपा प्रत्याशी राजरानी लगातार इस मामले में गठबंधन प्रत्याशी से पीछे रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पर खर्च की गई लाखों की धनराशि के बाद भी वह अपने प्रतिद्वंदी से आगे नहीं निकल सकीं। व्यय प्रेक्षक के समक्ष अंतिम निर्धारित तिथि में खर्च की गई धनराशि में गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया ने सबसे अधिक 49.67 लाख से अधिक तो भाजपा की राजरानी 46.31 लाख से अधिक की धनराशि खर्च कर सकी। इस बार लोकसभा चुनाव में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। तीसरे खर्च के हिसाब के दौरान एक प्रत्याश ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया और वह अनुपस्थित रहे।
.jpg)
लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनावी आय-व्यय का ब्योरा तय समय पर भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक को प्रस्तुत करना होता है। इसके लिए व्यय प्रेक्षक ने 10, 14 और 18 मई की तिथियां निर्धारित करते हुए सभी प्रत्याशियों को निर्देशित किया है कि वह इन तिथियों में व्यय रजिस्टर के साथ स्वयं या अपने प्रतिनिधि को भेजकर चुनावी खर्च का हिसाब दें। इन तीनों निर्धारित तिथियों के बीतने के बाद जो आंकड़े निकल कर सामने आए हैं। उसमें गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया ने सबसे अधिक चुनावी खर्च किया है। उन्होंने कुल 49 लाख 67 हजार 779 रुपये खर्च किए हैं। जबकि भाजपा की राजरानी रावत तीसरी बार भी पीछे रहीं। इन्होंने कुल 46 लाख 31 हजार 162 रुपये चुनाव प्रचार में खर्च कर सकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी जनसभा में खर्च लाखों रूपये की धनराशि के बाद भी वह अपने प्रतिद्वंदी से आगे नहीं निकल पाई। सूत्रों की मानें तो चुनावी खर्च के लिए पार्टीं फंड से लाखों की धनराशि मिली थी।इसी तरह बसपा प्रत्याशी शिव कुमार दोहरे 4,15,088 रुपये खर्च कर तीसरे स्थान पर हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी देवतादीन लगातार तीसरे चक्र में भी खर्च का ब्योरा नहीं दिया।
.jpg)
प्रत्यशियों की ओर से किये गए खर्च का विवरण
तनुज पुनिया - कांग्रेस - 49,67,779
राजरानी रावत - भाजपा - 46,31,162
शिवकुमार दोहरे - बसपा - 4,15,088
आशा देवी - स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी - 1,22,123
महेंद्र कुमार - आवामी समता पार्टी - 50,550
रामगुलाम राजदान - पब्लिक अधिकारी सोशलिस्ट इंडियन पार्टी -3,04,960
संतोष कुमार - डॉ. भीमराव आंबेडकर दल - 38,500
ओमकार - निर्दलीय - 23,853
मिथलेश कुमारी - निर्दलीय - 44,663
रामलखन - निर्दलीय - 63,356
बाबूराम - निर्दलीय - 59,770
वरिष्ठ कोषागार अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि तीसरे व अंतिम चुनावी खर्च के मिलान में व्यय प्रेक्षक के समक्ष 13 में से 12 प्रत्याशियों ने व्यय रजिस्टर प्रस्तुत कर चुनावी खर्च का ब्योरा दिया है। कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी कुल 49.67 लाख से अधिक की धनराशि खर्च की है। जबकि भाजपा प्रत्याशी ने साढ़े 46 लाख से अधिक की धनराशि खर्च की है।
ये भी पढ़ें:- गोंडा: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए 10 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवर, जांच में जुटी पुलिस-फॉरेंसिक टीम
