Banda: भीषण गर्मी में प्याऊ खुलवाकर इस पुलिस कर्मी ने पेश की मानवता की मिशाल...लोगों ने की खूब प्रशंसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। अतर्रा थाने में तैनात पुलिस कर्मी ने मानव सेवा परमोधर्मा की भावना को चरितार्थ करते हुए सार्वजनिक स्थल पर निरूशुल्क प्याऊ शुरू कराते हुए समाज के सामने मानवता की एक नई मिशाल पेश की है। प्याऊ में राहगीर पानी पीकर पुलिस कर्मी की समाजसेवा की सराहना की।

गौरतलब हो कि थाना अतर्रा पर नियुक्त आरक्षी अंकित वर्मा अपने बीट क्षेत्र में गौराबाबा धाम के पास मन्दिर और ग्राउण्ड में आने जाने वाले लोगों को प्यास लगने पर पानी न मिलने की समस्या को देख रहे थे। इस पर आरक्षी ने गौराबाब धाम पर आने जाने वाले लोगों के लिये घड़े रखवाकर निश्शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की है। 

जिससे इस भीषण गर्मी में मन्दिर और ग्राउंड में आने-जाने वाले लोगों को प्यास लगने पर शीतल जल उपलब्ध हो सके और उन्हें प्यास बुझाने के लिए पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। आरक्षी अंकित वर्मा ने प्याऊ में प्रतिदिन शुद्ध पेय जल भरने की स्वतः जिम्मेदारी ली है। आरक्षी के इस समाजसेवा को देखकर लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है।

बांदा 1 (8)

भगवती मानव कल्याण संगठन ने खोले प्याऊ 

भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर  और बिजली खेड़ा में निशुल्क प्याऊ खोले गए। स्टेशन पर प्रबंधक मनोज कुमार शिवहरे और राम सिंह गौर व पवन कुमार सोनी ने फीता काटकर किया प्याऊ का शुभारंभ किया।

बांदा 2 (14)

समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा ने बताया कि गर्मी के दिनों में यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए पेयजल अत्यधिक आवश्यकता होती है इसलिए स्वच्छ पेयजल के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर भीड़ वाले स्थान पर निशुल्क प्याऊ लगवाए जा रहे है। इस मौके पर बालचंद कुशवाहा, मनोज कुमार, जुगल किशोर, चंद्र बदन,पिंटू गुप्ता, देव कुमार, बाजी सिंह गौर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Banda: तीसरी आंख की निगरानी में बंद हुई दर्जनभर प्रत्याशियों की किस्मत, स्ट्रांग रूम के पास परिंदा भी नहीं मार सकता पर

 

संबंधित समाचार