Fatehpur: विद्युत विभाग की लापरवाही...खामियाजा भुगत रही आम जनता, बिजली के जर्जर तारों से निकली चिंगारी, दुकान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बिजली के जर्जर तारों से चिंगारी निकली

फतेहपुर, अमृत विचार। विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। विभाग के लापरवाही का नतीजा है कि बिजली के जर्जर तार से निकली चिंगारी के कारण दुकान के ऊपर लगे छप्पर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दिया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के  बाकरगंज पुलिस चौकी के बगल में देर शाम बिजली के जर्जर तार से निकली चिंगारी के कारण दुकान के ऊपर छप्पर में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। स्थानीय अबरार अहमद ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण 24 घंटे में दो बार आग लगी है। आग लगने से एक दुकान जल गई।

आग लगने की सूचना विभाग को दिया जा रहा था लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं किया। फायर ब्रिगेड टीम जब मौके पर आयी तो बिजली सप्लाई विभाग ने बन्द नहीं किया। फायर ब्रिंगेड टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कुछ दुकानदार दुकान से सड़क की पटरी पर कब्जा किए हुए थे। बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण छप्पर में आग लगी है। किसी तरह का कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Unnao Accident: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में पीछे से घुसी कार...दो की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार