सुलतानपुर: डिमांड पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता को मायके छोड़ा, केस दर्ज 

सुलतानपुर: डिमांड पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता को मायके छोड़ा, केस दर्ज 

सुलतानपुर, अमृत विचार। पिता ने बेटी की शादी में हैसियत के मुताबिक नगदी व अन्य सामान दिया था, लेकिन ससुराली जन पांच लाख नगदी व चार पहिया वाहन की डिमांड कर रहे थे। रिश्तेदारों के समझाने पर ससुराली जन उसे बिदा करा कर ले गए। कम दहेज बात कर दहेज लोभियों ने नव विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। आखिरकार दहेज लोभियों ने 42 दिन बाद नव विवाहिता को मारपीट धमकी देते हुए मायके भिजवा दिया। नव विवाहिता ने महिला थाने पर न्याय की गुहार लगाई तो केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर शुक्ल निवासी वीरेंद्र तिवारी की पुत्री गुड़िया ने महिला थाने पर तहरीर दी है। उसने बताया कि 27 फरवरी 2024 को उसकी शादी गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के भिसियाखुर्द गांव निवासी शत्रुघन मिश्रा के पुत्र बृजेश से हुई थी। शादी में उसके पीता ने एक लाख 21 हजार नगद, पल्सर बाइक अन्य दहेज व गृहस्थी का सामान दिया था। लेकिन ससुराली जन पांच लाख नगद, एक चार पहिया वाहन मांग रहे थे। लेकिन रिश्तेदारों के समझाने पर एक मार्च को वह अपने सुसराल गोरखपुर आई। आरोप है कि ससुराल पहुंचने पर कम दहेज की बात कह उसके पति बृजेश, ससुर शत्रुघन, सास कुसुम, देवर गौरव व नीलेश प्रताड़ित करने लगे। साथ ही उसे पीटने लगे व भोजन भी नहीं देते थे। युवती ने बताया कि 12 अप्रैल को तो हद ही हो गई उपरोक्त सभी जान से मारने की नियत से पीटने लगे किसी तरह कमरे में घुस कर जान बचाई। साथ ही डायल 112 को सूचित किया। 

सूचना पर पहुंची डायल 112 समझा बुझाकर चली गई। डायल 112 जाते ही उपरोक्त लोगों ने उसके जेवरात व कपड़े छीन धमकी देते हुए जबरदस्ती चार पहिया वाहन में बैठा मायके छोड़ गए। जिसकी शिकायत स्थानीय थाने मे की थी कार्रवाई न होने पर महिला थाने की शरण ली है। महिला थाने की थानाध्यक्ष निशा शुक्ला ने बताया कि ससुराली जनों पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें -कासगंज: विद्युत कटौती के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, ग्रामीणों ने आक्रोश जताकर बिजली घर का किया घेराव