Fatehpur News: EVM की निगरानी में सपा कार्यकर्ताओं ने डाला डेरा...स्ट्रांग रूम के आसपास नहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
फतेहपुर में ईवीएम की निगरानी में सपा कार्यकर्ताओं ने डाला डेरा
फतेहपुर, अमृत विचार। राधानगर थाना स्थित ढकौली स्थित मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम पर नजर रखने के लिए सपा कार्यकर्ता भी डेरा डाले हुए हैं। रातों दिन वह नजर रखने के लिए डटे हुए हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन के निर्देश पर कड़े पहरे के बीच ईवीएम की सुरक्षा की जा रही है। बुधवार को और सुरक्षा में इजाफा किया गया है।
स्ट्रांग रूम में छह विधानसभाओं की ईवीएम मतदान कार्मिकों द्वारा जमा कराई गई हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पीएसी, पुलिस, आइटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर एक कंट्रोल रूम वेयरहाउस के चारों तरफ निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं।
ईवीएम की सुरक्षा के लिए सपा कार्यकर्ता भी वेयरहाउस के आसपास डटे हैं। स्ट्रांग रूम के आसपास किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बिना अनुमति के किसी को भी स्ट्रांग रूम के आसपास नहीं पहुंचने दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Fatehpur News: फतेहपुर डिपो से दिल्ली, बलिया, मथुरा की बस सेवा बंद, यात्री हो रहे परेशान
