देहरादून: चकराता क्षेत्र में त्रिवेणी मार्ग पर लोखंडी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की जान बची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। चकराता क्षेत्र में त्रिवेणी मार्ग पर लोखंडी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन संख्या DL8CAC-6667 चकराता से विकासनगर की ओर आते समय अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उक्त वाहन में 04 लोग सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 10 मीटर नीचे खाई में उतरकर सभी सवारों को स्थानीय लोगों की सहायता खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का विवरण 
काजल शर्मा पुत्री अनंत शर्मा, 21 वर्ष, निवासी-देहरादून
अमन शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा, 21 वर्ष, निवासी:- मेरठ।
कार्तिक ममगई पुत्र सुभाष ममगई, निवासी- दिल्ली
रिया थापा पुत्री सुजू थापा निवासी- शिमला, हिमाचल प्रदेश।

संबंधित समाचार