काशीपुर: 23 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

काशीपुर: 23 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

काशीपुर, अमृत विचार। गोवंश संरक्षण स्क्वाड किच्छा ने कुंडा थाना पुलिस की मदद से ग्राम इस्लामनगर में दबिश देकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 23 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक कुण्डा विक्रम सिंह राठौड़ व गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम प्रभारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में संयुक्त रूप से पुलिस ने ग्राम इस्लामनगर थाना कुंडा निवासी इबले हसन व इरफान को 23 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने दोनों के पास से औजार भी बरामद किये। पुलिस ने आरोपियेां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम में एसआई मनोज धोनी, गोवंश संरक्षण हेड कांस्टेबल दीवान नाथ, प्रमोद कुमार व राजकुमार, कांस्टेबल संजय कुमार, कुंडा थाने के कांस्टेबल कैलाश परिहार शामिल रहे।