बाराबंकी: टोल प्लाजा पर पकड़ी गई तस्करी के लिए ले जाई जा रही बीस लाख की थाई मांगुर, चार गिरफ्तार  

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। तस्करी के लिए कोलकाता से पंजाब ले जाई जा रही प्रतिबंधित थाई मांगुर प्रजाति की मछली को अहमदपुर पुलिस चौकी के प्रभारी गौरव अवस्थी ने अहमद पुर टोल प्लाजा पर पकड़ लिया। 

उन्होंने मत्स्य विभाग की टीम को इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर मत्स्य निरीक्षक अच्छे लाल निषाद, वंशराज, मत्स्य विभाग अधिकारी रमेश चन्द्र ने पकड़ी गई ट्रक का निरीक्षण किया तो पाया कि ट्रक में थाई मांगुर प्रजाति की लगभग तीस कुन्तल मछली को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। जिसे सरकार ने प्रतिबंधित कर रखा है। मत्स्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि के लिए लखनऊ स्थित एनबीएफजीआर में मछलियों का नमूना वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा। जहां से इस बात की पुष्टि हुई कि तस्करी के लिए ले जाई जा रही मछलियां थाई मांगुर प्रजापति की हैं। जिनकी कीमत लगभग बीस लाख के आस पास बताई जा रही है। 

4 - 2024-05-23T181335.725

मत्स्य विभाग के अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन बुलवा कर गड्ढा खुदवाया गया और मछलियों को वहीं नष्ट करा दिया गया। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर की तस्करी के मामले में ट्रक ड्राइवर विवेक यादव, विश्वनाथ विश्वास, खलासी नितेश और पवन के खिलाफ जैदपुर थाने में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ कर गिरोह का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें -हरदोई: शाहाबाद में लगी ट्रांसफार्मर में आग, दहशत में दूर भागे लोग

संबंधित समाचार