आज का राशिफल। 24 मई, 2024

आज का राशिफल। 24 मई, 2024

मेष

आज का दिन आपके लिए तनाव भरा हो सकता है। यदि आवश्यक न हो तो कोई बड़ा निर्णय आज न लें। भाई-बहन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। अपनी रुचि के विषय का गहराई से अध्ययन कर सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें।

वृष

आज का दिन काफी शुभ रहेगा। अधिकारियों का व्यवहार आपके लिए काफी सहयोगात्मक रहेगा। आप कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं। आपको अपनी कमजोरियों को पहचानने और उसे दूर करने का काम करना चाहिए।

मिथुन

आज आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। संतान के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। पुराना ऋण चुकाने में सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। नाक, कान या गले में इन्फेक्शन की संभावना हो सकती है।

कर्क

आज ऑनलाइन ठगों से सावधान रहें।ज्यादा देर तक बैठकर करने वाले कार्यों को टालना उत्तम रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में नए मित्र मिल सकते हैं। सर्विस प्रदाता सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

सिंह

आज समाज की बुराइयों को लेकर आप कुछ रुष्ट हो सकते हैं, किंतु आपको किसी से विरोध नहीं लेना चाहिए। मौसम में बदलाव के कारण कुछ जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। आप कई दिनों से जिस अवसर की तलाश में थे, वह आपको मिल सकता है।

कन्या

आज अचानक पुराने मित्रों से मिलने का अवसर बन सकता है। यात्रा के दौरान आप कुछ असहज रहेंगे। साइबर ठगों की चपेट में आ सकते हैं। आपकी प्रवृत्ति कुछ नया सीखने की हो सकती है। अपनी पुरानी किताबों की तरफ बढ़ सकते हैं।

तुला

आज लोग आपके प्रशंसक बन सकते हैं। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ सामंज्य बना रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

वृश्चिक

आज मेडिकल व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नजर बनाकर रखें। छात्रों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों में आपको विजय मिल सकती है।

धनु

आज आप जितने सम्मान के पात्र हैं,उतना सम्मान लोग आपको नहीं दे रहे हैं। इसीलिए आपको धैर्यवान होकर परिस्थितियों का अवलोकन करना चाहिए। बड़बोलेपन के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं।

मकर

आज अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ही खर्च करें। संपत्ति विवादों के परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वैवाहिक जीवन की परेशानियों का निवारण होगा।

कुंभ

आज कारोबार के उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। अधिकारी वर्ग के लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन कुछ अशांत हो सकता है। यदि आप किसी बैठक या साक्षात्कार में सम्मिलित हो रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं।

मीन

आज कड़वी भाषा का प्रयोग न करें। व्यवसाय में धन हानि हो सकती है। इसीलिए आपको काफी सावधान रहना चाहिए। आप अपने शौकों की पूर्ति में लगे रहेंगे। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

 

 

ताजा समाचार