Cannes Film Festival में भारत के लिए बड़ी कामयाबी, मैसुरू के फिल्म निर्माता ने जीता प्रथम पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांस। कांस फिल्म महोत्सव में चिदानंद एस नाइक की फिल्म 'सनफ्लॉवर्स वर द फर्स्ट वन्स टू नो' ने ला सिनेफ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया है। चिकित्सा पेशे से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आए मैसुरू निवासी नाइक ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के टेलीविजन विंग में अपने एक साल के पाठ्यक्रम के अंत में यह फिल्म बनाई थी। फिल्म की कहानी कन्नड भाषा की एक लोक कथा पर आधारित है। यह कहानी एक बूढ़ी महिला की है जो मुर्गे की चोरी करती है और इसके बाद उसका गांव अंधेरे में डूब जाता है।

https://www.instagram.com/p/C7UekEbsBVS/?utm_source=ig_web_copy_link

कांस में ला सिनेफ प्रतियोगिता का तीसरा पुरस्कार बृहस्पतिवार को भारत में जन्मी मानसी माहेश्वरी की एनिमेशन फिल्म 'बनीहुड' को दिया गया है। मेरठ में जन्मी और निफ्ट, दिल्ली की पूर्व छात्रा माहेश्वरी ने ब्रिटेन के नेशनल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल में अपनी पढ़ाई के दौरान इस फिल्म का निर्माण किया था। ला सिनेफ प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार कोलंबिया विश्वविद्यालय की अस्या सेगालोविच द्वारा निर्देशित 'आउट ऑफ द विडो थ्रू द वॉल' और यूनान के थेसालोनिकी के अरस्तू विश्वविद्यालय के निकोस कोलीकोस द्वारा बनाई गई 'द कैओस शी लेफ्ट बिहाइंड' को दिया गया है।

कांस फिल्म महोत्सव में प्रथम पुरस्कार विजेता को 15000 यूरो, द्वितीय पुरस्कार के लिए 11,250 यूरो और तृतीय पुरस्कार के लिए 7,500 यूरो का अनुदान दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त फिल्मों को 3 जून को सिनेमा डू पैंथियन में और 4 जून को एमके 2 क्वाई डी सीन में प्रदर्शित किया जाएगा। नाइक को मिला यह पहला पुरस्कार है जो पिछले पांच वर्षों में भारत में आया दूसरा पुरस्कार है। साल 2020 में, एफटीआईआई की ही अश्मिता गुहा नियोगी ने अपनी फिल्म 'कैटडॉग' के लिए यह पुरस्कार जीता था। 

ये भी पढ़ें : फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से संजय दत्त ने किया किनारा, जैकी श्रॉफ की हुई एंट्री 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म