Kannauj Crime: बदमाशों ने सोते समय युवक को मारी गोली...गंभीर हालत में कानपुर रेफर, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में बदमाशों ने सोते समय युवक को गोली मार दी

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा में बदमाशों ने आंगने में सो रहे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।  

ठठिया थानाक्षेत्र के पुनगरा गांव निवासी बाबू सिंह 48 पुत्र रामसिंह के मकान के मुख्य गेट दरवाजा न होने कारण वह दरवाजे के सामने चारपाई डालकर सोता था। उसकी पत्नी कुंती देवी व उसका पुत्र सुरजीत छत पर लेटता था।  
गुरुवार की रात भी वह दरवाजे सामने व उसकी पत्नी व पुत्र छत पर लेटे थे। रात करीब एक बजे गोली की आवाज को सुनकर उसकी पत्नी व पुत्र जाग गए। 

आगंन मे देखा तो बाबू सिंह खुन से लथपथ पडे हुए थे। उनके सीने पर बदमाशों ने गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे। गोली की आवाज सुनकर गांव में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची ठठिया व इंदरगढ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने घायल को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर उसे कानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही।

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat: रनियां में दाे गुटों के बीच बवाल...पथराव-फायरिंग में 16 घायल, थाने के फोर्स के साथ पहुंचे सीओ को उपद्रवियों ने दौड़ाया

संबंधित समाचार