Kanpur News: तालाब में उतराता मिला बच्चे का शव, पिता ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बच्चे का शव तालाब में उतराता मिला

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक 7 वर्षीय बच्चे का शव तालाब में उतराता मिला है। लोगों ने तालाब में कूद कर बच्चे को बाहर निकल गया। तब तक बच्चा बच्चे की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर जांच में जुट गई है। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।

घाटमपुर थाना  के गोपालपुर गांव निवासी रज्जू पुत्र मूसे का 7 वर्षीय बेटा दिव्यांशु छोटू पास ही के तालाब में खेलते खेलते नहाने पहुंच गया। जब काफी देर छोटू उर्फ दिव्यांशु घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की इसके बाद तालाब में उतरना बच्चे का शव दिखाई दिया। गांव के कुछ लोगों ने मृतक के परिजन सूचना दी। 

मृतक के भाई ने तालाब में कूद कर बच्चे को बाहर निकाला। जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि  मृतक दिव्यांशु उर्फ छोटू की मां कुछ दिन पहले कैंसर की बीमारी के चलते उसकी मौत हो चुकी है। पिता रज्जू भी कैंसर से पीड़ित है। जिसका इलाज चल रहा है। घर पर एक लड़की व दो लड़के है।

रज्जू अपनी बड़ी लड़की की शादी चार महीने पहले सामूहिक विवाहों समारोह में की थी। उसके दो बेटे थे।जिसमें छोटा बेटा छोटू भाई बहनों में सबसे छोटा था। पिता ने हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी। घटना की जानकारी के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पुलिस आयुक्त कार्यालय में युवक ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास...पीड़ित ने लगाए ये गंभीर आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात