Fatehpur News: शोहदे का इतना खौफ! छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद, पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई, जानें- पूरा मामला
फतेहपुर में शोहदे से परेशान कक्षा नौ की छात्रा ने छोड़ा स्कूल
फतेहपुर, अमृत विचार। स्कूल जाते समय छेड़छाड़ से परेशान कक्षा नौ की एक छात्रा ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। वहीं एसपी ने स्थानीय पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया हैं जहां पर एक छात्रा को अपना स्कूल छोड़ना पड़ा है। बता दें कि कक्षा नौ की छात्रा जब स्कूल जाती थी तो शोहदे परेशान करते थे। ऐसे में उन्होंने अब विद्यालय ही जाना बंद कर दिया है।
पीड़ित छात्रा ने परिजनों के साथ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह से मामले की लिखित शिकायत की है। उनसे बताया कि स्कूल जाते समय उनके साथ छेड़छाड़ किया जाता है। मामले पर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने स्थानीय पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: खेरेश्वर घाट में गंगा नहाने गए तीन किशोर डूबे...एक की मौत, दूसरे को गोताखोरों ने बचाया, तीसरा लापता
