लखीमपुर-खीरी: चाकू के बल पर किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में गांव के बाहर बाग में लकड़ी बीन रही 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने चाकू के बल पर अगवा कर लिया और उसे बाइक पर बैठाकर कुछ दूर झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धौरहरा क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री गांव के बाहर आम की बाग में लकड़ी बीनने गई थी। तभी गांव बबुरी का रहने वाला नीरज बाइक से बाग में पहुंच गया। उसने चाकू के बल पर उसकी पुत्री को डराया धमकाया और बाइक पर बिठाकर कुछ दूर झाड़ियों में ले गया। जहां आरोपी ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया और घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। 

आरोपी के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई। इससे परिवार के लोग सन्न रह गए। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित किशोरी को मेडिकिल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है, लेकिन वह अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। 

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: चार धाम यात्रा के लिए अब कराना होगा पंजीकरण, एडवाइजरी जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात