Unnao Accident: यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी...मची चीख-पुकार, आठ घायल, दिल्ली से रायबरेली जा रही थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी

उन्नाव, अमृत विचार। पुरवा रायबरेली मार्ग पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर खंती में पलट गयी। इस दौरान बस में 45 यात्री सवार थे। बस पलटने से 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को एंबुलेंस से इलाज के लिये सीएचसी बिछिया में भर्ती कराया है।

दिल्ली से उन्नाव होते हुये रायबरेली को जा रही तेज रफ्तार बस पुरवा मोड़ से आगे ओरहर के पास ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर खंती में पलट गयी। इस दौरान बस में 45 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गयी।

राहगीरों ने घटना की जानकारी दही थाना पुलिस और डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के अंदर फंसे सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस दौरान 8 यात्री गंभीर घायल हो गये थे। पुलिस ने एम्बुलेंस से उन्हें इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में भर्ती कराया। दो यात्रियों को गंभीर चोटें आयी हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से खंती में पलटी बस को बाहर निकलवाया है।

ये हुए घायल

1- राकेश 
2- अशोक कुमार
3- नंदकुमार
4- सियावटी
5- आशुतोष
6- शाबीर
7- प्रेमा
8- कमलेश

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat: एक साथ जी न सके तो मौत को लगाया गले...प्रेमी युगल के फंदे पर लटके मिले शव, दोनों घर से भाग चुके थे

संबंधित समाचार