बरेली: पत्नी को किन्नर बताकर पहली रात में दिया तीन तलाक, साली पर शादी करने का बनाया दबाव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में दी तहरीर, पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता को उसके पति ने किन्नर बताकर पहली ही रात में तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि युवक ने साली पर शादी करने का दबाव बनाया और छेड़खानी की। पीड़िता ने पति और ससुरालियों की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 19 मई को भोजीपुरा क्षेत्र के युवक से हुई थी। उसके परिजनों ने शादी पर पांच लाख रुपये खर्च किए। जब वह ससुराल पहुंची तो पति ने उसे किन्नर बताया और साथ रखने से मना कर दिया। अगले दिन उसकी बहन और अन्य लोग ससुराल आए।

आरोप है कि युवक ने साली को कमरे में बुलाया और कहा कि उसकी बहन किन्नर है। उसपर शादी करने का दबाव बनाया। युवक ने साली के साथ छेड़खानी की। 

पीड़िता के मुताबिक पहली रात में ही पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के मुताबिक उसने मेडिकल कराया, जिसमें सबकुछ ठीक पाया गया। इसके बाद भी किन्नर कहकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। बयान दर्ज करने के बाद जो भी साक्ष्य पाए जाएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: पांच दिन बाद गर्मी की छुट्टियां, मगर परीक्षाएं जारी रहेंगी

संबंधित समाचार