परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, मिली ट्राफी
जौनपुर, अमृत विचार। सोमवार को नगर के मदरसा एजाजुल उलूम परिसर में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र छात्राओं को अतिथियो द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ कुरआन की तिलावत तथा हम्द पाक से हुआ। कार्यक्रम में मदरसे की छात्रा हलीमा बानो, नूर सबा , गौसिया बानो जारा फातिमा उमरा खानम फिज़ा खां ,मन्तशा आदि , जोया अंजुम, तस्कीन ने नातिया कलाम तथा तकरीर और अंग्रेजी अरबी संवाद पेश किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो कारी जलालुद्दीनबरकाती ,हसनैन खां ,आफाक खान , सरफराज अहमद, अफ़जाल ख़ान, इब्राहीम हबीबी आदि द्वारा छात्र छात्राओं को नगद इनाम व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मदरसा एजाजुल उलूम की वार्षिक परीक्षा में एलकेजी मे प्रथम स्थान उम्मे कुलसुम तथा दितीय स्थान आएरा शफकत यूकेजी मे प्रथम स्थान तूबा बानो द्वितीयस्थानमुहम्मदअली ,कक्षा एक मे जारा बानो को प्रथम , द्वितीय स्थान नूर सबा को, कक्षा दो में सिद्दिक अहमद को प्रथम स्थान ,द्वितीय स्थान शाहीन बानो को कक्षा 3 में प्रथम स्थान यासिर, द्वितीय स्थान हलीमा बानो ,कक्षा 4 में प्रथम स्थान तस्मिया ,द्वितीय स्थान नुजहत , कक्षा 5 में प्रथम स्थान अलीजा , द्वितीय स्थान नूर फातिमा,गर्ल्स सेक्शन मे कक्षा 6 प्रथम स्थान सलमा बानो द्वितीय स्थान इकरा परवीन, कक्षा 7 में प्रथम स्थान आयशा ,द्वितीयस्थानहलीमा ,तथा कक्षा 8 मे जोया खां ने प्रथम स्थान तथा दितीय स्थान अंजुम आदि छात्राओं ने ट्राफी तथा नगद पुरस्कार अतिथियों के हाथों प्राप्त किया।
इसके अलावा मदरसा की छात्रा सादिया रफीक ,शारिब, ओसामा यजदानी , तसकीन , उमरा खानम , कुलसुम को उनकी विद्यालय मे लगातार उपस्थिति के लिए भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मुफ्ती अवेस मिस्बाही , कारी इमरान, कारी मेराज ने संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला संचालन कार्यक्रम सयोजक सैयद तारिक ने तथा अध्यक्षता सैयद ताहिर ने किया। इस अवसर मुख्य रूप से हेड मास्टर नूर हसन, संतोष कुमार, आलिमा नूर फातमा , जोया खां, हाफिज जुबैर, हाफिज शफीक आदि उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़ें -IPL के मैदानकर्मियों और क्यूरेटर पर भी होगी पैसों की बारिश, दिए जाएंगे 25-25 लाख रुपये...BCCI ने किया ऐलान
