जिला निर्वाचन अधिकारी का सख्त निर्देश, मतगणना स्थल पर बिना पास नहीं होगा प्रवेश  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका शर्मा और पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में बनाये गये मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर बिना निर्धारित पास के किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर की गई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था का भी हाल जाना। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि स्ट्रांगरूम और मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराए जाने हैं, उनको निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाए, ताकि आगामी 04 जून, 2024 को होनी वाली मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। स्ट्रांगरूम से मतगणना स्थल तक जाने के लिए तथा राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों को बैठने को लेकर बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश भी दिया गया। 

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव, उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी ईवीएम अरूण कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - गृह मंत्री अमित शाह का तंज, 4 जून के बाद जाने वाली है कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की नौकरी

संबंधित समाचार