अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी आर्य सिंह ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में जीता कांस्य पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी चेन्नई में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी आर्य सिंह ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 

पावर लिफ्टिंग टीम के कोच प्रमोद कुमार रहे। खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह व क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ी को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

ये भी पढ़ें - UP में भीषण गर्मी, लखनऊ में ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर

 

संबंधित समाचार