Kanpur News: सीटीआई के कुत्तें मांस खाने से हुए खूंखार, महापौर प्रमिला पांडेय ने दुकानों पर चलवाया बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अवैध मांस व मछली की दुकानों के चलते आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा

कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर के सीटीआई के पास एक बच्ची को कुत्तों ने बच्चे को नोच नोच् कर मार डाला था। जिसका महापौर प्रमिला पांडेय ने संज्ञान लेते हुए सोमवार को बस्ती पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही हमले में घायल भाई की चिकित्सा के लिए उचित निर्देश दिए।

महापौर प्रमिला पांडेय ने सोमवार को सीटीआई में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अवैध रूप से मांस, मछली की बिक्री की जा रही है। जिसके कारण ही कुत्तों का आतंक बना रहता है।

महापौर प्रमिला पांडेय ने अपने सामने खड़े होकर दुकानों पर बुलडोजर चलवाया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न होने पर चेतावनी भी दी। इस मौके पर आर के निरंजन, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, विनय प्रताप सिंह, जोनल अधिकारी, जोन-5 अपनी टीम के साथ प्रर्वतन दल की टीम उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें- SP MLA Irfan Solanki: इरफान सोलंकी बेटी का हाथ पकड़ कोर्ट पहुंचे, बोले- अभी मैं जिंदा हूँ...फिर टला फैसला, 3 जून की अगली तारीख

संबंधित समाचार