प्रयागराज :  मामूली बात पर घर पर किया पथराव, तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, अमृत विचार : कोतवाली नैनी अंतर्गत तिगनौता मोहल्ले में रविवार देर रात एक घर पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे घर के सीसे टूट गए। वहीं घर का सामान बिखेर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी घर में बम फेंकने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक मतदान वाले दिन तिगनौता मोहल्ले में मोहम्मद राशिद का मोहल्ले के एक युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि उसके सिर पर तमंचे की बात से प्रहार कर घायल कर दिया गया। मामले में दूसरे दिन नैनी कोतवाली में लिखापढ़ी कराई गई थी। रविवार देर रात राशिद के घर विपक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पथराव कर दिया।

इससे खिड़की का सीसा टूट गया। इतना ही नहीं घर में घुसकर सारा सामान बिखेर दिया। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया।  एक महिला के गहने भी के जाने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष ने भी उनके घर में बमबाजी का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस का कहना दोनो पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। उनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -मोहिनी हत्याकांड: पुलिस को चकमा देने के लिए संदिग्धों ने कई बार बदले कपड़े, कई हिरासत में-पूछताछ जारी

संबंधित समाचार