बरेली: कटरी हत्याकांड में छह आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई, मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: फरीदपुर थाना क्षेत्र के कटरी में हुई तिहरा हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। अब पुलिस इन सभी की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज कर जिला बदर की कार्रवाई करेगी। 

जनवरी 2023 में जमीन के विवाद को लेकर कटरी में खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोगों की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया था। जबकी कुछ ने कोर्ट से स्टे ले लिया था।

ऐसे में फरीदपुर पुलिस ने अफसरों के आदेश पर सुरेश पाल सिंह तोमर, अजीत पाल सिंह तोमर, विकास निवासी किला खेड़ा कस्बा और थाना उझानी बदायूं, खजांचीलाल शर्मा , विकल, अनमोल ये तीनों निवासी गोविन्दपुर थाना फरीदपुर के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। दक्षिणी एसपी मानुष पारीक ने बताया है कि छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंप जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: शीशगढ़ नहीं जाएंगी सिटी बसें, सड़क निर्माण की वजह से लगाई रोक

 

संबंधित समाचार